कानपुर : घर-घर जाकर नशा के प्रति लोगों को किया जागरूक

कानपुर। बीपीएस न्यूज – विनय कुमार,  प्राथमिक विद्यालय अहिरवा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजकुमार अग्निहोत्री के आवाहन पर कल्याण सेवा समिति द्वारा नशा मुक्ति हेतु 10 वर्ष से ऊपर बच्चों को एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया।
राजकुमार अग्निहोत्री द्वारा विद्यालय के अभिभावकों के साथ-साथ अहिरउवा क्षेत्र में इसे एक अभियान के रूप में चलाए जाने पर सहमति बनी। सभी लोग ने घर-घर जाकर नशा के प्रति लोगों को जागरूक किया। श्री शैलेंद्र कुमार पाटिल (CPLI) द्वारा खेल एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। श्री रविंद्र कुमार (ODIC)  द्वारा निशुल्क दवा वितरण पर चर्चा की गई।
अनुज कुमार तिवारी प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा गंभीर रूप से नशा करने वालों को 3 माह  निशुल्क भर्ती के लिए बताया गया। जन कल्याण सेवा समिति के सहयोग से राजकुमार अग्निहोत्री द्वारा नशा मुक्त अभियान के प्रति जागरूकता के साथ-साथ इसे आंदोलन के रूप में संचालित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर हुस्ना बेगम पूनम शर्मा रवि शंकर तिवारी विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×