क्या आने वाला है प्रलय.. आज से इतने दिन बाद रुक जाएगी धरती, फिर उल्टी दिशा में घूमने लगेगी?

पृथ्वी से जुड़े कई ऐसे रहस्य जिन्हें बेपर्दा करने के लिए वैज्ञानिक दिन रात मेहनत कर रहे हैं. पृथ्वी को लेकर जारी खोज में बहुत पहले यह पता चला था कि पृथ्वी का केंद्र एक दिन घूमना बंद कर देगा और इसके कुछ ही देर बाद पृथ्वी उल्टी दिशा में घूमने लगेगी. पृथ्वी का केंद्र जब रुकेगा तब क्या होगा? क्या इसकी वजह से प्रलय आएगा? क्या पृथ्वी का केंद्र रुकते ही विनाशकारी भूकंप आएगा? आइये आपको बताते हैं पृथ्वी से जुड़ी इस घटना और इसके प्रभाव के बारे में.

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों और भूकंप विज्ञानियों ने अपनी रिसर्च में पाया है कि पृथ्वी के कोर की घुमाव दिशा में बदलाव होने वाला है. ऐसा होने के पहले केंद्र कुछ देर के लिए घूमना बंद करेगा. Nature Geoscience में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी के केंद्र के घूमने की वजह से ही ऊपरी सतह को स्थिरता मिलती है. केंद्र के घूमने की दिशा में करीब हर 70 साल बाद बदलाव होता है. लगभग 17 साल के अंदर यह बदलाव होगा और पृथ्वी का केंद्र उल्टी दिशा में घूमने लगेगा.

अब इसके प्रभाव के बारे में बात करते हैं. पृथ्वी के केंद्र की घूमने की दिशा में बदलाव आने से धरती न तो फटेगी और न ही कोई प्रलय आएगा. इस घटना के कारण न तो पृथ्वी पर असर पड़ेगी न ही इस ग्रह पर रहे जीवों पर. इसकी खोज साल 1936 में हुई थी. डच भूकंप विज्ञानी इंगे लेहमैन ने इसकी खोज की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×