संदिग्ध परिस्थियों में लटकता मिला युवक का शव


कानपुर नगर, थाना कल्याणपुर क्षेत्र के मकडी खेडा में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में उसके की घर पर फांसी के फंदे से छूलते मिला। इस घटना को लेकर जहां मृतक के भाई तथा मां ने मृतक की दोनो पत्नियों पर आरोप लगाया है तो वहीं मृतक की पत्नी ने ससुरालियों पर मार-पीट का आरोप लगाया, जिससे दोनो पत्नियां झगडे के बाद मायके चली गयी थी। फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उरोक्त घटना में मृतक के छोटे भाई दिनेश ने बताया कि वह चार भाई है, जिसमें लगभग 42 वर्षीय संतोष निषाद सबसे बडा था और ईरिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दिनेश की माने तो मृतक की दो पत्नियों है, एक किरण और दूसरी सुनीता जो साथ में ही रहती है। घटना की जानकारी दिनेश ने ही पुलिस को दी, जबकि पुलिस को दी गयी तहरीर में परिजनों ने किसी के उपर कोई आरोप नही लगाया है। दूसरी तरफ समृतक संतोष की पत्नि किरण का कहना है कि कि संतोष की दूसरी पत्नी सुनीता रिश्तेदारी मे गयी हुई थी। रात्रि में संतोष शराब पीकर घर आया और झगडा करने लगा। कि संतोष अक्सर शराब पीकर आता था और झगडा करता था। बताया कि सुनीता का एक बेटा उसके साथ था, लडाई-झगडे के कारण वह और सुनीता का पुत्र रात को ही सुनीता के मायके पुराना कानपुर चली गयी थी। साथ ही मंगलवार की सुबह ज बवह अपने घर पहुंची और कमरे में गयी तो देखा कि संतोश का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। यह देखकर उसकी चीख निकल गयी, जिससे अन्य परिवार के लोग भी आ गये। वहीं दूसरी पत्नी सुनीता को भी बुला लिया गया। दोनो ही मृतक की पत्नियों ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट की है। बताया कि संतोष चार भाई है और सभी अपने अपने हिस्से में रहते है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के सम्बन्ध में परिजनों द्वारा तहरीर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×