खून से शुगर सोख लेती हैं इस आटे की रोटियां, डायबिटीज के मरीज जरूर करें इसका सेवन

डायबिटीज के मरीज अक्सर अपने खानपान को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. उन्हें वो चीजें खानी होती है, जिससे उनका शुगर लेवल कम रहे. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए मोटा अनाज एक अच्छा फूड ऑप्शन हो सकता है. इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है. कई शोध में यह सिद्ध हुआ है कि मोटा अनाज डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं और इससे बनाई जाने वाली रोटियां ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देती हैं. आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन का आटा फायदेमंद होता है.

जौ का आटा

जौ को बार्ली भी कहा जाता है और इसका आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. डायबिटीज के मरीज बिना किसी टेंशन के जौ के आटे से बनी रोटियां खा सकते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. इसके अलावा, जौ का आटा कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है.

रागी का आटा
रागी का आटा डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है. रागी के आटे से बनी रोटियां खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे आप ज्यादा खाना नहीं खाते और आपका वजन नहीं बढ़ता.

ओट्स का आटा 
ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं. इसके अलावा, यह कम कैलोरी का होता है जो आपके वजन कम करने में भी मदद कर सकता है. 100 ग्राम ओट्स में शरीर को 68 कैलोरी और 21 ग्राम फाइबर मिलता है. इसलिए ओट्स के आटे से बनी रोटियां आपके लिए फायदेमंद होती हैं.

ज्वार का आटा
डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्वार का आटा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट भी अधिक होता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिसके सेवन से अचानक शुगर लेवल नहीं बढ़ता.

यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. BPS NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×