धार्मिक आयोजन के फैसले पर अखिलेश का तंज

योगी सरकार ने चैत नवरात्रि और रामनवमी त्योहार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से स्थानीय प्रशासन को पूरे राज्य में मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और अखंड रामायण पाठ सहित विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। आपको बता दें कि इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं जबकि रामनवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। धार्मिक कार्यों के आयोजन के लिए सभी जिलाधिकारियों को 1 लाख की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। अब इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए तंज बारे में लहजे में कहा कि एक लाख क्यों, 10 करोड़ देना चाहिए।

अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा कि रामनवमी मनाने के लिए उप्र के ज़िलाधिकारियों को 1 लाख रुपये दिये जाने के प्रस्ताव का स्वागत है पर इतनी कम रक़म से होगा क्या, कम से कम 10 करोड़ देने चाहिए जिससे सभी धर्मों के त्योहारों को मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार त्योहारों पर फ़्री सिलेंडर दे और इसकी शुरूआत इसी रामनवमी से हो। दूसरी ओर राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस कदम का स्वागत किया है। संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव मुकेश मेश्राम ने 10 मार्च को एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसलिए इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रस्ताव है।

यह निर्देश सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को भेजे गए हैं। इन वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने स्थानीय प्रशासन से महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान के तहत मंदिरों और ‘शक्तिपीठों’ में दुर्गा सप्तशती, देवी गान और देवी जागरण आयोजित करने को कहा है। आदेश में कहा गया है कि अष्टमी और रामनवमी (29 और 30 मार्च) को प्रमुख मंदिरों और ‘शक्तिपीठों’ में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाए ताकि मानवीय, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों का प्रसार किया जा सके। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक, तहसील और जिले में एक आयोजन समिति गठित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मां के अंतिम दर्शन पर छलका CM योगी का दर्द, कंधा देते हुए नम हुईं आंखें; बार-बार पोंछते दिखे आंसू .......... Akhilesh Yadav का कड़ा रुख, पक्षपाती अफसरों पर Election Commission से एक्शन की मांग | यूपी पुलिस से हुई बड़ी चूक! सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर; VIDEO से लखनऊ तक मचा हड़कंप |      'सुना है आप चुनावी 'मनी'फेस्टो जारी करने वाले हैं?', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- न सरकार बनेगी, न वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा | मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया पुत्रधर्म, CM योगी के लिए कुमार विश्वास का भावुक संदेश; आद्य शंकराचार्य से की तुलना . Vaishno Devi में 87 लाख भक्तों ने किए दर्शन, Shrine Board को एक करोड़ पार होने की उम्मीद
Advertisement ×