बुढ़ापे से जवानी की ओर लौटेगी दुनिया, मिल गया अनोखा ‘फॉर्मूला’; रिसर्चर्स ने किया दावा!

दुनिया में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि वो हरदम जवां और खूबसूरत दिखें. इसके लिए कई लोग तरह-तरह के प्रोडेक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं. मौजूदा समय में ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बाजार भी काफी बड़ा हो चुका है लेकिन रोज इस्तेमाल होने वाले ये कैमिकल युक्त प्रोडक्ट आपको लंबे समय तक जवां नहीं बना सकते हैं. अगर हम कहें कि आने वाले दिनों में एक 50 साल का बूढ़ा व्यक्ति भी आपको 30 साल की तरह जवां दिखाई देगा तो इसे सुनकर आप चौंक जाएंगे लेकिन अब इसमें चौंकने की बात नहीं है, क्योंकि हार्वड के रिसर्चर ने अब इसे सच कर दिखाया है. हाल ही में हार्वड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बूढ़ों को जवां दिखाने के रिसर्च का दावा किया है. यह रिसर्च आपको सिर्फ जवां ही नहीं दिखाएगा बल्कि आपकी शारीरिक मजबूती भी बरकरार रहेगी.

क्या है रिसर्च की खास बात?

बोस्टन के एक लैब में चूहों के ऊपर कुछ रिसर्च किए गए. इसमें कमजोर नजर आने वाले चूहे फिर से स्वस्थ और मजबूत मांसपेशियों वाले हो गए. इसके साथ ही जिनकी नजरें उम्र के चलते कमजोर हो गई थी, वह भी ठीक हो गई. इस रिसर्च को हावर्ड मेडिकल स्कूल और बोस्टन यूनिवर्सिटी ने मिलकर अंजाम दिया है. हालांकि इस रिसर्च का सैंपल साइज बहुत छोटा था लेकिन वैज्ञानिकों का ऐसा दावा है कि रिसर्च अगर बाकियों पर सफल होता है तो 50 साल के एक शख्स को भी 30 साल के शख्स के जैसा दिखाया जा सकता है जिसमें वह सेहतमंद होगा और उसकी मांसपेशियां भी पहले से ज्यादा मजबूत होंगी.

आगे भी बढ़ाई जा सकती है उम्र

इस रिसर्च को सेल में लॉस ऑफ एपिजेनेटिक इंफॉर्मेशन एज कॉज ऑफ मैमेलियन एजिंग नाम से प्रकाशित किया गया है. इसमें बूढ़े और कमजोर चूहों को फिर से नौजवान और सेहतमंद कर दिया गया. इसमें हैरान करने वाली बात तब सामने आई जब वैज्ञानिकों ने कहा कि इससे किसी जवान शख्स को बुढ़ा भी दिखाया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×