मौसम फिर बदलेगा रंग, इन राज्यों में कोहरे और ठंड के साथ बारिश बढ़ाएगी मुसीबत; IMD ने दी चेतावनी

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है और कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. कई राज्यों में कोहरे और ठंड के साथ ही बारिश मुसीबत बढ़ाएगी. इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अलर्ट जारी किया है और बताया है कि इस सप्ताह लोगों को मौसम के सभी रंग देखने को मिलेंगे. मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्र में हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं. इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना और इस वजह से कई राज्यों में एक बार फिर सर्दी का अटैक हो सकता है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोहरा और ठंड का कहर जारी रहेगा. इसके साथ ही बारिश मुसीबत बढ़ाएगी. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है और बताया है कि दिल्ली में इस सप्ताह हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 24 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है.

बारिश के बाद बढ़ेगा ठंड का सितम

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिन हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, इस दौरान तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन, इसके बाद शुक्रवार के बाद ठंड का सितम देखने को मिल सकता है. बता दें कि रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

बिहार-झारखंड में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

बिहार के कुछ जिलों मे शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हुई थी, जिसकी वजह से लोगों को ठंड का कहर झेलना पड़ा है. मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर बताया है कि बिहार में इस सप्ताह दिन के वक्त धूप खिली रहेगी और ठंड से राहत मिलेगी. हालांकि इसके साथ ही आईएमडी ने लोगों को सुबह और शाम के समय में ठंड से बचकर रहने की सलाह दी है और बताया है कि अभी सुबह और शाम वाली ठंड से राहत नहीं मिलेगी.

मध्य प्रदेश में भी बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है, जिसकी वजह से एक बार फिर लोगों को ठंड का अटैक झेलना पड़ रहा है. इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में आज (23 जनवरी) हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसके साथ ही राजधानी भोपाल समेत कुछ जिलों में कोहरा छाया रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×