मुख्तार अंसारी के करीबियों के घर पर चलाया गया बुल्डोजर

मुख्तार अंसारी के दो मददगारों द्वारा कराये गये अवैध निर्माण को मंगलवार को बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया गया है। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि माफिया राजनेता मुख्तार अंसारी की मदद करने वाले बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज निवासी रफीक उस समद और बांदा नगर के जिला परिषद चौराहे के निवासी इख्तिखार अहमद के मकानों को नक्शा पास नहीं होने और शर्तों का उल्लंघन करने के चलते बुल्डोजर चलाकर ढहा दिया गया।

बताया कि रफीक उस समद माफिया मुख्तार अंसारी को जरूरी चीजें उपलब्ध कराता था जबकि अहमद उसके परिजन को ठहरने की सुविधा देता था। दोनों के घर से लाइसेंसी डबल बैरल गन और मान्य सीमा से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। इस बारे में लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिये भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। कुमार ने बताया कि रफीक उस समद के घर से सात लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। इस संबंध में कार्यवाही के लिये आयकर विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×