वीर बलिदानियों के लिए किया सामूहिक तर्पण

हंडिया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां भगवती वैदिक शिक्षण जनसेवा एवं नैतिक धार्मिक संस्कृत शिक्षा संस्थान खखैचा, प्रतापपुर प्रयागराज के तत्वावधान में देश,धर्म,राष्ट्र के लिए अपने प्राणों का त्याग करने वाले वीर बलिदानियों के आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया गया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” ने बताया कि सब कोई अपने पितरों का तर्पण करते हैं परन्तु हमारी यह संस्था देश,धर्म के लिए बलिदान होने वाले वीरों को तर्पण प्रदान करती है यह कार्य विगत 6 वर्षों से लगातार किया जा रहा है चतुर्दशी तिथि को अस्त्र शस्त्र से मृत हुए लोगों का तर्पण श्राद्ध किया जाता है इसलिए हम भी प्रत्येक वर्ष चतुर्दशी तिथि को ही वीर बलिदानियों के लिए तर्पण करते हैं।
इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित अजय तिवारी,अभिनव द्विवेदी डीयम,चंद्रभूषण तिवारी,अजय कुमार शुक्ल बच्चन,विनय शुक्ल,नीरज द्विवेदी,पुष्पेन्द्र पंडित,श्यामसुंदर पाण्डेय,प्रिन्स तिवारी,सुमित तिवारी,आदर्श दुबे,हिमांशु पाण्डेय,आदित्य कुमार,नारायण दुबे,निहाल शुक्ल,नारायण दास वैश्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×