ज्ञापन के माध्यम से की दिव्यांग बोर्ड में भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग

 

कानपुर नगर, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एंव सदस्यों ने कानपुर नगर दिव्यांग बोर्ड में भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करवाने के सम्बन्ध में मण्डल आयुक्त को ज्ञापन देते हुए कहा कि दिव्यांगों के बने हुये प्रमाण पत्रों के रिकार्ड भ्रष्टाचार के कारण गायब कर दिये जाते है, जिससे दिव्यांगजरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है साथ ही उन्हे दूसरा प्रमाणपत्र बनवाने को कहा जाता है। जिन दिव्यांगों ने प्रमाण पत्र नौकरी व पारिवारिक पेंशन में लगा रखा है उनका सत्यापन नही हो रहा है।
ज्ञापन द्वारा कहा गया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र के रिकाॅर्ड गायब होने की जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही हो तथा प्रमाण पत्र के सत्यापन का विकल्प तैयार करवाया जाये, साथ ही आॅफ लाईन दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर यूडीआइडी कार्ड जारी करवाने के साथ ही कार्ड भी जारी करवाया जाये। इसके अलावा पोलियों ग्रस्त दिव्यांगजनो को एक्सरे व अन्य जांच लिखकर परेशान न किया जाये। मूक बधिर दिव्यांगजन का दिव्यांग प्रमाण पत्र बना होने के बाद उन्हे जांच के लिए भेजा जाता है। प्रमाण पत्र जारी करने के तत्काल बाद उन्हे कार्बन काॅपी उपलब्ध कराई जाये व आनलाईन दिव्यांग प्रमाण पत्र तीन दिन में जनरेट किया जाये। कहा गया कि मूक बधिरो को बेरा जांच के लिए तब तक न भेजा जाये, जब तक कानपुर नगर में बेरा जांच की सुविधा उपलब्ध न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मां के अंतिम दर्शन पर छलका CM योगी का दर्द, कंधा देते हुए नम हुईं आंखें; बार-बार पोंछते दिखे आंसू .......... Akhilesh Yadav का कड़ा रुख, पक्षपाती अफसरों पर Election Commission से एक्शन की मांग | यूपी पुलिस से हुई बड़ी चूक! सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर; VIDEO से लखनऊ तक मचा हड़कंप |      'सुना है आप चुनावी 'मनी'फेस्टो जारी करने वाले हैं?', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- न सरकार बनेगी, न वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा | मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया पुत्रधर्म, CM योगी के लिए कुमार विश्वास का भावुक संदेश; आद्य शंकराचार्य से की तुलना . Vaishno Devi में 87 लाख भक्तों ने किए दर्शन, Shrine Board को एक करोड़ पार होने की उम्मीद
Advertisement ×