तीन युवकों ने फरसे से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारोपी एक युवक को किया गिरफ्तार

#  एक तरफा प्रेम प्रंसग का था मामला, जिसकों लेकर दोनो परिवारों में था विवाद
कानपुर नगर, बिधनू थाना क्षेत्र में मझावन के अटवा मिर्जापुर गांव में मंगलवार की सुबह एक युवती की उस समय हत्या कर दी गयी ज बवह सुबह अपने जानवरों को चारा पानी दे रही थी। हमलावर तीन की संख्या में थे और वारदात को अंजाम देते हुए युवती की छोटी बहन के चीखने पर हमलावर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल शुरू की तो वहीं गांव भर में आक्रोश का माहौल है।
मझावन थाना बिधनू के अटवा मिर्जापुर गाव के रहने वाले कदम सिंह के परिवार में उनकी पत्नी सुमित्रा, एक पुत्र तथा 6 बेटिया थी। कदम सिंह ने बताया कि मृतका उनकी तीसरे नम्बर की पुत्री थी, जिसकी उम्र 22 वर्ष की थी और वह प्रतिदिन घर से ही 200 मीटर दूरी पर बनी एक झोपडी, जहां उनके जानवर बधें रहते है वहां उन्हे चारा-पानी देने जाती थी। रोज की ही तरह मंगलवार को भी सीमा जानवरों को सुबह लगभग साढे छै बजे चारापानी कराने गयी थी। बताया कि पीछे से उसकी छोटी बहन निशान भी झोपडी में जा रही थी कि उसने देखा कि झोपडी में गांव के ही रणधीर ओर उसके दो अन्य साथी सीमा पर फरसे से प्रहार कर रहे थे, जिसके बाद वह चीखने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण झोपडी की ओर दौडे तब तक हमलावर भाग निकले। वहीं हमले में सीमा की मौत हो चुकी थी और मौके पर ग्रामीणों की भीड लग गयी। पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पिता कदम सिंह ने बताया कि पूर्व में रणधीर उनकी पुत्री को परेशान करता था और इसे लेकर 2020 में मारपीट भी हुई थी। तब से रणधीर का परिवार उनके परिवार से खुन्नस रखने लगा था और इसी के कारण रणधीर ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश देखकर फोर्स को बुला लिया गया। वहीं थाना प्रीाारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि फारेंसिक टीम को बुलाया गया है, जांच की जा रही है। मामले में स्वजनों द्वारा तहरीर मिलने के उपरान्त आगे की कार्यवाही की जायेगी। घटना के बाबत पुलिस उपायुक्त दक्षिण प्रमोद कुमार ने कहा है कि किसी भी प्रकार से दोषियों को बक्शा नही जायेगी, फिलहाल गांव वालों के सहयोग से एक अपराधी को पकड लिया गया है, परिजनों से तहरीर ली जा रही है साथ ही उन्होने पूर्व की धटना पर कहा कि पूर्व में पुलिसकर्मियो द्वारा की गयी लापरवाही की भी जांच कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×