दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, बस का टिकट खरीदने की झंझट खत्‍म! ये सिस्टम होगा लागू

दिल्ली में आपको कहीं भी जाना हो तो मेट्रो और डीटीसी बस का इस्‍तेमाल करना होता है. ऐसे में अगर इन चीजोंं में छोटा सा बदलाव लोगों के काम का होता है. इसी तरह अब दिल्‍ली की बसों में पर्ची वाले टिकटों का जमाना खत्‍म होने वाला है. जल्‍द ही परिवहन विभाग नया सिस्‍टम लाने जा रहा है. जिससे डीटीसी बसों का इस्‍तेमाल करने वाले लोगों की मौज होने वाली है क्‍योंकि यहां टिकट खरीदते समय छुट्टे की दिक्‍कत बहुत होती है. नए सिस्‍टम के लागू होने के बाद आप मेट्रो कार्ड से ही डीटीसी बस का टिकट खरीद सकेंगे. महिलाओं को भी ये कार्ड स्‍वाइप कराना होगा.

रूपे और मेट्रो कार्ड से कर सकेंगे सफर 

महिलाएं भी कराएंगी कार्ड स्वाइप!  

दिल्‍ली में महिलाएं बस से फ्री में सफर कर सकती हैं, लेकिन उन्‍हें भी मशीन में कार्ड स्वाइप कराना होगा. बदले में मशीन से एक स्लिप निकलेगी. इसके लिए महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा. इन स्लिप से रिकॉर्ड मेंटेंन किया जा सकेगा.

ऐप पर पता चलेगा सीटें खाली हैं या नहीं 

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आशीष कुंद्रा ने बताया कि इसके लिए परिवहन विभाग सर्विस प्रोवाइडर को हायर करेगा. वही कंपनी यात्रियों को स्मार्ट कार्ड जारी करेगी और ये डिटिजल ट्रांजेक्शन जीपीएस द्वारा होंगे. इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें भी होंगी. कंपनी ऐसा ऐप तैयार करेगी, जिससे लोगों को बस स्टॉप पर ही पता चल जाएगा कि बस में कितनी सीटें खाली हैं? इससे लोग पहले ही डिसाइड कर सकेंगे कि उन्‍हें बस में बैठना है या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×