भावनानी के भाव – भारतीय संस्कृति में नारी

कर विशेषज्ञ, साहित्यकार, स्तंभकार कानूनी लेखक, चिंतक, कवि एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
भारतीय संस्कृति में नारी
लक्ष्मी सरस्वती पार्वती की रूप होती है
समय आने पर मां रणचंडी दुर्गा,
काली का स्वरूप होती है
नारी ऐसी होती है जो सभी
रिश्तो को एक धागे में पिरोती है
मां बहन पत्नी बेटी बन
हर रिश्ते को संजयोती है
मत समझ अब अबला
नारी सबला होकर जीती है
हर क्षेत्र में नारी आगे
भारत कि अब यह नीति है
सम्मान करो नारी का वो
ममता प्यार वात्सल्य का स्वरूप होती है
अपमान न करना नारी का
आज की नारी सबला होती है
कौन कहता है इस युग में
नारी अबला होती है
आज की दुनिया में
नारी सबला होती है
करुणा दया नम्रता ममता से
उसकी परख होती है
इसका मतलब यह ना समझना
वह कमजोर होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 14 लोगों की मौके पर मौत | "PoK पाकिस्तान का संवैधानिक हिस्सा नहीं, कश्मीरियों का दमन बंद हो", अत्याचार के खिलाफ पाक नेता ने उठाई अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज | परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान, खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट, फ्रीज फंड्स होंगे रिलीज... वो तीन अहम मुद्दे जिन पर टिकी है पूरी डील | मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर स्टेशन के पास ट्रेन में आग की अफवाह सुन पटरी पर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत, कम से कम 29 घायल
Advertisement ×