विधान सभा की कार्यवाही देखने पहुंचे कानपुर के युवा व देहदान अभियान प्रमुख

बुधवार को दोपहर कानपुर के युवा वर्ग के अनिल राय व युग देहदान अभियान प्रमुख व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक मनोज सेंगर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही देखने पहुंचे। जहां सभी ने सदन की कार्यवाही देखने के साथ ही माननीय विधान सभा अध्यक्ष महोदय का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सतीश महाना जी ने अपने कार्यालय में सभी से उनकी कुशलता पूछी अपने सामने सभी को स्वल्पाहार करा कर युवाओं को राष्ट्रहित में अपनी ऊर्जा लगाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा आज का युवा ही हमारे एवम मोदी जी तथा आदरणीय योगी के सपनों को साकार करेगा इस लिए अपना समय एवम श्रम का एक अंश नियमित रूप से देश के लिए अर्पण करें।
आदरणीय विधान सभा अध्यक्ष महोदय ने बाद में सभी को आग्रह पूर्वक भोजन करा कर स्नेह सहित विदा किया।
इस अवसर पर एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक व युग देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने कहा कि आदरणीय सतीश महाना जी का यही स्नेह हम सब को एक सूत्र में बांधे हुए है । इसी कारण उन्हें जनता का ह्रदय सम्राट कहा जाता है। युवा नेता अनिल राय ने कहा कि माननीय विधान सभा अध्यक्ष महोदय से मिले प्रेम और सदभाव से सभी युवा अति प्रसन्न हैं और समाज के प्रति समर्पण की उनकी भावना और प्रबल हुई है।
इस अवसर पर विधान सभा भवन मे स्वतंत्र देव सिह से भी कानपुर टीम ने मुलाकात किया।
इस प्रतिनिधि मंडल में अनिल राय, मनोज सेंगर के साथ गोविंद शुक्ला, प्रतीक गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा, अंकित वर्मा, अमित कनौजिया,अमित दुआ प्रमुख रूप से रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×