वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस में विजिलेंस का छापा, टीटीई के पास 1.28 लाख नगद और 11 बोतल शराब बरामद

प्रयागराज। राजधानी दिल्ली से प्रयागराज के बीच चलने वाली वीवीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस में रेलवे की विजिलेंस टीम ने छापामारी कर शराब और रुपये बरामद किए हैं। यूं तो प्रयागराज एक्सप्रेस में विजिलेंस टीम रात से ही सवार होकर जांच पड़ताल में जुटी थी, लेकिन बुधवार सुबह प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही विजिलेंस अधिकारियों ने 11 बोतल शराब, 1.28 लाख रुपये के साथ दो टीटीई को गिरफ्तार कर लिया। बरामद रुपये, शराब की बोतलों के साथ दोनों टीटीई को विजिलेंस टीम अपने साथ ले गई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर विजिलेंस टीम ने कई और टीटीई के बयान दर्ज किए हैं।
नई दिल्ली से प्रयागराज चलने वाली ट्रेन नंबर 12418 डाउन प्रयागराज एक्सप्रेस में मंगलवार की रात से ही विजिलेंस टीम दोनों टीटीई पर नजर रख रही थी। रात में विजिलेंस टीम ने जांच कर शराब आदि के बारे में जानकारी जुटा ली थी। बुधवार को सुबह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो विजिलेंस टीम ने घेराबंदी बढ़ा दी। प्रयागराज जंक्शन पर टीम के अन्य सदस्य पहले से मौजूद थे। इसके बाद दोनों टीटीई को दबोच लिया गया।
तलाशी लेने पर उनके पास से 1.28 लाख रुपये मिले। बताते हैं कि उनके पास बैग में ही 11 बोतल शराब थी। विजिलेंस टीम दोनों टीटीई को अपने साथ लेकर गई है। इस कार्रवाई के बाद विजिलेंस तो चली गई, लेकिन रेलवे अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला ........ Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला | 'राहुल गांधी के पास न विजन है, न सकारात्मक एजेंडा...' बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना .... जातिगत आरक्षण खत्म करना देश हित में नहीं, Lucknow में बोलीं BSP प्रमुख Mayawati | तीन पिस्‍टल बरामद लेकिन चली सिर्फ एक...दिव्‍या हत्याकांड में हथियार पर उलझी पुलिस; मानस का iPhone हुआ अनलॉक तो खुलेगा लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस | रक्षाबंधन पर CM योगी का महिलाओं को तोहफा, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक बसों में फ्री यात्रा, सेफ्टी के लिए एक साथी का भी टिकट माफ
Advertisement ×