सीजनल अमीन संघ के  प्रदेश अध्यक्ष ने गोरखपुर मे की मुख्यमंत्री से मुलाकात

कानपुर, विगत कई वर्षों से सीजनल  संग्रह अमीनो व अनुसेवकों के विनियमितिकरण का मामला शासन में लम्बित है| मुख्यमंत्री  के आदेश के बाद भी विनियमितिकरण की कार्यवाही नहीं हो पा रही थी | जिसको लेकर राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार आज गोरखधाम मंदिर गोरखपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मांग पत्र देकर मुख्यमंत्री  से सीजनल संग्रह अमीनों और अनुसेवकों के समायोजन और आयु सीमा शिथिलता की मांग की , मुख्यमंत्री ने मामले को दिखवाकर जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है| वीरेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री  को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के 46 मंत्री, सांसद, विधायको ने सिफारिश की है उसके बावजूद विनियमितिकरण नहीं हो सका है जिससे सीजनल संग्रह अमीनो व अनुसेवकों का भविष्य खराब हो रहा है| गोरखधाम मंदिर में मुख्यमंत्री  से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र शर्मा, फहीम उल्ला खान, कौशलेन्द तिवारी आदि शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार-हेलीकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद | ममता बनर्जी की रैली में अचानक मच गई भगदड़... ताबड़तोड़ फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे, दीदी बोलीं- पुलिस प्रशासन BJP कार्यकर्ता की तरह | यहां परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होते होते SIT रिपोर्ट भी लीक हो गई, अब जांच का क्या मतलब.., चंपत राय की चिट्ठी पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का तंज | घुसपैठ पर Amit Shah का बड़ा एक्शन! 9 जुलाई को Border Districts के SPs के साथ बनाएंगे नई रणनीति
Advertisement ×