दिल्ली में फिर हुआ Shraddha Murder जैसा कांड, हत्या के बाद ढाबे के फ्रिज में छिपाया शव

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर कांड की यादें एक बार फिर से ताजा हो गई है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हत्या कांड की तरह ही मामला सामने आया है। पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज से लड़की का शव मिला है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने में ये मामला सामने आया है।

हरिदास नगर के एक ढाबे पर पुलिस को एक फ्रीज से शव मिला है। पुलिस ने आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद उसका शव फ्रिज में बरामद किया है। माना जा रहा है कि मृतका आरोपी की प्रेमिका थी। हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि आरोपी ने युवती की हत्या किस कारण से की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने हत्या के बाद शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या दो-तीन दिन पहले की गई है। हालांकि अधिक जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चलेगी।

कार में गला दबाकर की हत्या
जानकारी के मुताबिक लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर की गई है। 26 वर्षीय आरोपी ने लाश को मित्राउ गांव में अपने फ्रिज में छिपाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में 18 नवंबर को 2022 में श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला भी देखने को मिला था। दिल्ली के महरौली इलाके में आरोपी आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की 18 मई को हत्या कर दी थी। आरोपी आफताब ने शव के 35 टुकड़े कर उसे फ्रिज में रखा था और धीरे धीरे शव के टुकड़ों को दिल्ली के अलग अलग इलाकों में ठिकाने लगाया था। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखने के लिए फ्रिज खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा, डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर .. Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा | 'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज ... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात |      दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान! ......... 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन | कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट
Advertisement ×