पुलिस मुठभेड़ के बाद अतीक अहमद का गुर्गा नफीस बिरयानी गिरफ्तार

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे मोहम्मद नफीस उर्फ नफीस बिरयानी को प्रयागराज पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद यहां गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बुधवार की रात्रि को दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर जाते हुए जांच के दौरान नवाबगंज थाना अंतर्गत आनापुर चौकी के पास पुलिस बलों पर गोलीबारी की।

बयान के मुताबिक, बदमाशों का पीछा करने पर कुछ दूरी पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद नफीस उर्फ नफीस बिरयानी बताया।

उमेश पाल हत्याकांड में सह आरोपी मोहम्मद नफीस पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस द्वारा आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार मोहम्मद नफीस की थी और वह काफी दिनों से फरार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×