राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

  • 70 फीसदी से अधिक दिव्यांगों को नही बनाया गया मतदाता
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने  लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार का निर्णय लिया है | इस सम्बन्ध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर को ई-मेल भेजकर सभी दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तक लोकसभा चुनाव 2024 में रोक लगाने की मांग की है। ज्ञात हो कि जनपद कानपुर नगर में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 26468 बताने पर 18 मार्च को अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी जिस सम्बन्ध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शिकायत प्रकोष्ठ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की शिकायत का निराकरण कराने के निर्देश दिया है। लेकिन अभी तक शेष दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है, यही स्थिति पूरे देश में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि दिव्यांगजनों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश हो रही है और लोकतंत्र में दिव्यांगजन को राजनैतिक भागीदारी से रोका जा रहा है। सभी दिव्यांगजनों का नाम मतदाता सूची में शामिल कर वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जाता है तो लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार किया जायेगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी प्रदेश अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×