महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 20-22 तंबू जल कर हुए खाक

महाकुंभ कुंभ मेले के सेक्टर 18 शंकराचार्य मार्ग पर आग लग गई। दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग बुझाने का काम किया जा रहा है। मौके से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खाक चौक पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर योगेश चतुर्वेदी ने कहा कि पुरानी जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक शिविर में आग लग गई। हालांकि, अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि अभियान की निगरानी के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10.45 बजे सेक्टर 18 के एक पंडाल के टेंट में धुआं देखा गया, हालांकि फायर ब्रिगेड ने तुरंत तीन गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पा लिया। दो से तीन टेंट जल गए लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. इसकी शुरुआत इस्कॉन से हुई और फिर दूसरे टेंटों में भी आग लग गई। किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है और न ही कोई घायल हुआ है। 20-22 तंबू जल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×