पड़ोसी के मुर्गे के चलते बवाल हो गया.. बांग पर घमासान…..

सुबह की ताजी हवा, परिंदों की चहचहाहट और गांव का सुकून… लेकिन केरल के पत्तनमतिट्ठा जिले के पल्लीकल गांव में यह सुकून एक मुर्गे की बांग ने छीन लिया! रोज सुबह तीन बजे उठकर बांग देने वाले इस मुर्गे ने बुजुर्ग राधाकृष्ण कुरुप की नींद हराम कर दी. जब रातों की नींद उड़ गई, तो दिन का चैन भी गायब हो गया. परेशान होकर कुरुप ने अपने पड़ोसी अनिल कुमार के इस ‘घोषणापत्री’ मुर्गे के खिलाफ आरडीओ (राजस्व संभागीय अधिकारी) से शिकायत कर दी.

असल में शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और मौके की जांच की. पता चला कि अनिल कुमार ने अपने मुर्गे को घर की ऊपरी मंजिल पर रखा था, जिससे उसकी बांग दूर तक सुनाई देती थी. जांच में यह भी पुष्टि हुई कि लगातार मुर्गे की आवाज से बुजुर्ग कुरुप को सच में परेशानी हो रही थी.

मामले को निपटाने के लिए आरडीओ ने दोनों पक्षों को बुलाया और समाधान निकाला. अधिकारियों ने अनिल कुमार को आदेश दिया कि वह अपने मुर्गे का बाड़ा घर की ऊपरी मंजिल से हटाकर दक्षिणी हिस्से में शिफ्ट करें, ताकि कुरुप को चैन की नींद मिल सके.

इस आदेश को लागू करने के लिए पड़ोसी को 14 दिन का समय दिया गया है. यानी अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुर्गे की बांग की गूंज वाकई कम होगी, या फिर कोई नया ‘घमासान’ खड़ा होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार-हेलीकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद | ममता बनर्जी की रैली में अचानक मच गई भगदड़... ताबड़तोड़ फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे, दीदी बोलीं- पुलिस प्रशासन BJP कार्यकर्ता की तरह | यहां परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होते होते SIT रिपोर्ट भी लीक हो गई, अब जांच का क्या मतलब.., चंपत राय की चिट्ठी पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का तंज | घुसपैठ पर Amit Shah का बड़ा एक्शन! 9 जुलाई को Border Districts के SPs के साथ बनाएंगे नई रणनीति
Advertisement ×