कानपुर गैस सर्विस में कालाबाजारी चरम पर….. कार्यवाही हो

कानपुर। मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में एक बैठक कर्नलगंज में हुई जिसमें कानपुर नगर में गैस एजेंसियों में कालाबाजारी को लेकर कानपुर की आवाम की परेशानियों को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई। ग्रुप के महासचिव अफज़ाल अहमद ने कहा कि मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने कानपुर नगर के जिला प्रशासन अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। जिसमें कानपुर गैस सर्विस में भ्रष्टाचार चरम पर है वहां तो खेल चल रहा है  जिनके पास डिलीवरी होने का मैसेज आता है लेकिन घर पर गैस नही पहुंचती।
कानपुर गैस सर्विस जब उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने जाता है तो उसके साथ एजेंसी के कर्मचारी अभ्रद व्यवहार व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते है केवाईसी करने में बहुत समय लगाया जा रहा है। इसी से सम्बन्धित पत्र अपर जिलाधिकारी आपूर्ति कानपुर नगर को दिया गया और जिलाधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी को इसकी प्रतिलिपि कार्यालय को दी जा चुकी है, लेकिन कानपुर गैस सर्विस ने तो पत्र लेने से ही इंकार कर दिया एजेंसी को किसी का डर नही है जिलापूर्ति अधिकारी कार्यवाही क्यों नही करते समझ से परे है। बैठक में मुख्य रुप से इखलाक अहमद डेविड, मोहम्मद आरिफ, हाशिम मंसूरी, मोहम्मद जियाउद्दीन, अज़हर खान, जमालुद्दीन खान, कासिम अली मंसूरी, मोहम्मद तौसिफ, हबीब आलम, परवेज़ आलम, मोहम्मद मुज्जमिल, अफज़ाल अहमद पप्पू आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×