मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डी0टी0सी0 सेंटर नवाबगंज, ग्वालटोली एवं सर्वोदय नगर का किया गया निरीक्षण

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा डी0टी0सी0 सेंटर नवाबगंज, ग्वालटोली एवं सर्वोदय नगर का निरीक्षण किया गया। नवाबगंज डी0टी0सी0 सेंटर की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्री तेजस्वी, सपोर्ट स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित कार्मिक आयुष्मान कार्ड के डाटा अद्यतन कार्य हेतु काशीराम गए हुए हैं। चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए गए संबंधित कार्मिक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उपरांत ही वेतन आहरण किया जाए साथ ही ओपीडी रजिस्टर को भी अद्यतन किए जाने के निर्देश दिए गए।
06 अप्रैल 2026 को केंद्र में 26 लोगों को आर0ए0वी का टीकाकरण किया गया है। सेंटर प्रांगण के पास ही कूड़े का निस्तारण केंद्र बनाया गया है, जिसके निस्तारण हेतु नगर आयुक्त से वार्ता करते हुए कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्य जगह स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए।
ग्वालटोली सेंटर के निरीक्षण के समय प्रांगण में प्लास्टिक का कूड़ा अवस्थित रूप से बिखरा पाया गया नगर आयुक्त से वार्ता की गई की इस केंद्र में नियमित तौर पर साफ सफाई का कार्य कराये जाने हेतु सफाई कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पारो विगत 3 माह से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि संबंधित को सेवा समाप्ति का नोटिस निर्गत करते हुए किसी अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाए।
मरीजों के अंकन हेतु बनाए गए ओपीडी रजिस्टर में निर्धारित कालम के अनुसार सूचना का अंकन नहीं पाया गया। चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि ओ0पी0डी0 रजिस्टर में निर्धारित काॅलमों के अनुसार सूचना का अंकन किया जाए। वैक्सीनेशन कक्ष के निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि सोमवार को वैक्सीनेशन ऑफ रहता है दिनांक 05 अप्रैल 2026 को पांच लोग बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया था। चिकित्सा अधीक्षक को वैक्सीनेशन बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये। काउंसलिंग कक्ष का प्रयोग किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
सर्वोदय नगर सेंटर का निरीक्षण करने पर सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन करने पर पाया गया कि 06 अप्रैल 2026 को केंद्र में 32 मरीजों की ओपीडी की गई है एवं 34 लोगों को डॉग बाइट का टीकाकरण किया गया है। सेंटर कक्ष के बाहर ही मेज पर दवाइयों के पैकेट अवस्थित रूप से रखे पाए गए। जिन्हें व्यवस्थित ढंग से कमरे में रखे जाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×