कानपुर। रात्रि में थाना गोविंदनगर क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य मारपीट एवं पत्थरबाजी की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मार्ग से गुजर रहे वाहनों को भी क्षति पहुंची है।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना गोविंदनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
