अब मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिग मशीनों में मिलेंगी टिकट

कानपुर। अब मेट्रो स्टेनों पर शहर के यात्रियों को टिकट वेंडिंग मशीन में टिकट मिलेगी, इसके लिए तेजी से तैयारियां की जा रही है और कुछ ही दिनों में मशीन सम्बन्धी सभी कार्य पूरे कर लिए जायेगे। झकरकटी से नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारियों में यह मुख्य आवश्कता मानी जा रही है।
आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो के कारिडोर-1 के बांकी शेष कार्य के अंतर्गत झकरकटी से लेकर नौबस्ता तक पडने वाले स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनों को लगायाजा रहा है। इस रूट पर सात स्टेशन है, जिनमें 36 वेंडिंग मशीनों को लगाया जा रहा है।  इस सम्बन्ध में बताया गया कि हर अंडरग्राउंड स्टेशन पर  8 और एलिवेटेड सटेशन पर 4 टिकट बेंड्रिग मशीनों को लगाया जा रहा है।
यह भी बताया गया कि इन मशीनों के लगने के बाद टिकट काउंटरों पर यात्रियों की संख्या में कमी आयेगी और यात्री इन मशीनों के द्वारा टिकट प्राप्त कर सकेंगे। यात्री को अपने जाने वाले स्थान के स्टेशन को पहले मशीन में सेलेक्ट करना होगा और फिर मशीन में दिखाई देने वाला शुल्क जमा करना होगा। टिकट में क्यूआर कोड दिया हुआ होगा, जिसे एएफसी गेट पर स्कैन करके यात्रा की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
39 दिनों में 70 बार चोरी, जेब-मोजे में छिपाते थे पैसे... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की पहली रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे | पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पुलिस पोस्ट पर बड़ा अटैक, हथियारबंद हमलावरों ने 9 पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना; शहबाज-मुनीर के छूटे पसीने! | छोटी मछली पकड़ाई लेकिन मगरमच्छ नहीं, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह, आखिरी सांस तक लडूंगा | मेरे ऊपर अनगिनत आरोप लगाए लेकिन मैंने मौन धारण कर लिया, समय आने पर जवाब दूंगा, मेरा जीवन खुली किताब... चढ़ावा चोरी पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी
Advertisement ×