पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित

कानपुर।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Mission LiFE (Lifestyle for Environment) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट कानपुर नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हरित आवरण बढ़ाने एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण हेतु संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध/मुख्यालय संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
खान सर होंगे गिरफ्तार? पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश के मामले में दर्ज किया FIR  | मालवीय नगर अग्निकांड में 21 मौतों के बाद दक्षिण दिल्ली में ताबड़तोड़ एक्शन... 32 इमारतों को किया चिह्नित, अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर | कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार तड़के बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापा मारा | पवन सिंह को BJP ने दिया बड़ा तोहफा, MLC के लिए बनाया उम्मीदवार तो JDU ने निशांत कुमार पर खेला दांव
Advertisement ×