तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचा चालक

कानपुर। सोमवार की सुबह तडके एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। सुबह होने के कारण सडक पर राहगीर नही थे, वर्ना बडी दुघर्टना हो सकत थी। तेज अवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल प्रयासों से चालक को कार से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तडके एक इकोस्पोर्ट कार लालबंगला ओर से मालरोड की तरफ आ रही थी। थानाक्षेत्र कैंट के अन्तर्गत कंटोमेंट क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्र होकर पलट गयी। अच्छा तो यह था कि चालक सीट बेल्ट लगाये हुए था, जिसके कारण दुघर्टना होने पर तत्कल एयरबैग खुल गये, जिसके कारण चालक को मामूली चोटे आई।
सुबह के समय सडक पर राहगीर न होने के कारण बडी घटना नही घटी। वहीं कार पलटने की तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर आ गये और किसी प्रकार चालक को कार से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने के्रन की मदद से कार को रास्ते से हटवाया। पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×