कानपुर। चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने फर्जी फर्मों का जाल बिछाकर गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करने वाले शातिर आरोपी फैज को गिरफ्तार किया है।
आरोपी लोगों को लोन, बीमा और सरकारी योजनाओं का झांसा देकर उनके पैन कार्ड व पहचान पत्र हासिल करता था और उन्हीं के नाम पर फर्जी फर्में व बैंक खाते संचालित करता था। पुलिस जांच में कई फर्जी फर्मों का खुलासा हुआ है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और कूटरचना समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह की कुंडली खंगाल रही है।
