पिता से कहासुनी के बाद फंदा लगाकर युवक ने की आत्म हत्या

कानपुर। एक युवक ने पिता से हुई कहासुनी के बाद अपने को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रातवपुर थाना क्षेत्र के धामीखेडा निवासी सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र अभय सब्जी का ठेला लगाता था। बताया कि वह नशे का लती था और नशे की हालत में आये दिन घर पर विवाद करता रहता था। बताया कि मंगलवार की रात को भी वह नशे की हालत में घर आया, जिसके बाद किसी बात पर उसका अपने पुत्र अभय से विवाद हो गया, जिसके बाद वह कमरे में चला गया। काफी समय तक जब कमरे से कोई आवाज नही आई तो देखा गया कि उसने फांसी लगा ली।
घटना के बाद घर पर कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस द्वारा शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और आगे की जांच शुरू की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम अधूरा छोड़ दिया जाए?', कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए | 'तनख्वाह, स्टाफ, गाड़ी सब मिलती है तो देश के लिए...', लाल किले के कार्यक्रम में राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की गैर-मौजूदगी पर BJP ने उठाया सवाल | वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री के लाइसेंसी पिस्‍टल से अचानक चली गोली, दो लोगों को लगे छर्रे; लहुलुहान हालत में अस्‍पताल में भर्ती | 'आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं बल्कि अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी और अशिक्षा से मुक्ति है...', विधान भवन में झंडा फहराने के बाद बोले CM योगी
Advertisement ×