पोस्टमार्टम हाउस कर्मचारियों व जीआरपी कांस्टेबल के बीच विवाद

कानपुर। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों और जीआरपी काॅस्टेबल के बीच हुए विवाद के दौरान जलकर लात-घूंसे चले। विवाद के बाद कार्यवाही की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के कर्मचारियों ने काम बंद करके आरोपी काॅस्टेबल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। समझाने के बाद जब बात नही बनी तो कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात जीआरपी काॅस्टेबल से कागज मागने पर विवाद के दौरान काॅस्टेबल ने पोस्टर्माटम के कर्मचारियों को जमकर लात-घूसे से पीट दिया। कर्मचारी की पिटाई की सूचना मिलते ही बांकी के पोर्टमार्टम कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और कार्यवाही की मांग करते रहे। इस बीच पोस्टमार्टम हाउस प्रभारी ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन सभी प्रयास असफल साबित हुए। इसके उपरान्त जीआरपी दरोगा ओम नारायण सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुचें और कर्मचारियों की बात सुनी। इसके साथ ही पीडित कर्मचारी ने स्परूप नगर थाने पहुंचकर आरोपी काॅस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी।
पोस्टमार्टम कर्मचारी कल्लू ने बताया कि सोमवार की देर रात लगभग डेढ बजे जीआरपी काॅस्टेबल एक शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। पूंछने पर उन्होने अपना परिचय देते हुए अपना नाम कांस्टेबल मंगला प्रसाद बताया व कहा कि वह फतेहपुर निवासी रिशू नाम के युवक का शव रखवाने आये है, कागजों को लेकर उनसे कहा सुनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×