जल भराव को लेकर अनोखा प्रदर्शन  कांग्रेस नेता ने बाथटब को बनाया नाव 

कानपुर। शहर में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई महज 30 मिनट की बारिश ने नगर के कई स्थानों में जलभराव की स्थिति बन गई। दक्षिण कानपुर के गोविंदनगर-चावला मार्केट क्षेत्र समेत कई इलाकों में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया जिससे कई दोपहिया वाहन बंद हो गए और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर निगम की लापरवाही के विरोध में कांग्रेस नेता विकास अवस्थी ने बेहद अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए जलभराव वाली सड़क पर बड़ा बाथटब लेकर उतर गए और उसमें बैठकर नाव की तरह तैरने लगे। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक कार्यकर्ता ने पार्टी के झंडे को चप्पू की तरह इस्तेमाल करते हुए बाथटब चलाया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तंज कसते हुए विकास अवस्थी ने कहा, “नगर निगम लगातार दावा करता है कि शहर में पानी नहीं भरने दिया जाएगा, लेकिन हालात सबके सामने हैं। यदि यही स्थिति बनी रही, तो बारिश के बाद लोगों को सड़क पर निकलने के लिए बाथटब को ही नाव बनाना पड़ेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी दक्षिण क्षेत्र की जलभराव समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×