राष्ट्रध्वज लेकर राष्ट्रगान गाकर कानपुर महानगर कांग्रेस ने कोतवाली में दी तहरीर

कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना से संबंधित वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से जाने के कथित घटनाक्रम को लेकर आज कानपुर महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली थाने में तहरीर दी।
कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी करी।राष्ट्र गान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान की जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रगान किसी दल की संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए मामले को राजनीतिक विवाद के बजाय राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक मर्यादा से जुड़े विषय के रूप में देखा जाना चाहिए। जांच में यदि किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान पवन गुप्ता, हरप्रकाश अग्निहोत्री, प्रतिभा पाल, पदम मिश्रा, संजय शाह, सुधीर साहू, विनोद अवस्थी, मुकेश कन्नौजिया, आसिफ इकबाल, अकील कुरैशी, रामप्रकाश शर्मा, मनोज अवस्थी, आशुतोष शुक्ला, विवेक पाल, चंद्रमणि मिश्रा, मनोज दुबे, अबरार अहमद, दीप पांडे, वैभव गुप्ता, ऋषि कुमार, मेराज अहमद, हाजी इम्तियाज आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×