छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्‍त… मुख्यमंत्री योगी ने DM-SP को दी नसीहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले लोग मामूली घटनाओं को बड़ा बनाना चाहते हैं। ऐसे में जनपदों में हर छोटी से छोटी घटना पर जिलाधिकारी व एसपी स्वयं नजर रखें।

तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुनवाई करें और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई कर मामलों का पटाक्षेप कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि छोटी-छोटी घटनाओं में भी उदासीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में कुर्सियों पर बैठे हर पीड़ित से मिले। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने प्रशासन, पुलिस, राजस्व, विद्युत आदि से जुड़ी शिकायतों का प्रार्थना पत्र लेते हुए कहा कि सरकार साढ़े 9 वर्ष से बिना भेदभाव हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान करा रही है।

अधिकारी संवेदनशील होकर जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं, मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराएं और भूमाफिया/दबंगों पर कठोरतम कार्रवाई करें।

सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष पुलिस व राजस्व से जुड़ीं शिकायतें अधिक रहीं। इस पर मुख्यमंत्री सख्त हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी स्तर के अधिकारी नियमित रूप से जनसमस्याओं का जनपदों में निराकरण कराएं। यदि किसी मातहत द्वारा लापरवाही की शिकायत मिले तो उस पर भी कार्रवाई करें। सीएम ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

‘जनता दर्शन’ में मां के साथ आए नन्हे बच्चे से मुख्यमंत्री ने हालचाल पूछा। फिर पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उसकी तरफ चॉकलेट बढ़ाई तो उसने झट से चॉकलेट ले ली। फिर सीएम ने चॉकलेट वापस मांगी तो बच्चे ने मना कर दिया। इस पर पूरा हॉल खिलखिला उठा। मुख्यमंत्री ने सुखद भविष्य का आशीर्वाद देते हुए बच्चे से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जमुई मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली ............. सरकार के लिए चेतावनी, चिदंबरम ने हाथियों की संख्या में 18% की गिरावट पर जताई चिंता | राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसा, कार और बल्कर ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम ....... Kailash Vijayvargiya के बयान का BJP MLA Usha Thakur ने किया बचाव | विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी दौरे के आखिरी दिन बोले- 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा | 'अपराधी की जाति नहीं होती, मेरी पुलिस जवाब देगी, कानून का राज और न्याय के साथ विकास हमारा लक्ष्य', जमुई छेड़छाड़ कांड के बाद बोले CM सम्राट चौधरी
Advertisement ×