डेंगू प्रभावित क्षेत्र का किया गया निरीक्षण, निरोधात्मक गतिविधियों का हुआ सत्यापन

कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के मौखिक निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी (वीबीडी) डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं सहयोगी संस्था पाथ के रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवकांत ने मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में संचालित लैब का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही डीटीसी हरजेन्दर नगर स्थित फीवर हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया गया।
डीटीसी हरजेन्दर नगर क्षेत्र के सफीपुर प्रथम में डेंगू का केस सामने आने पर प्रभावित क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया गया। टीम ने बुखार सर्वेक्षण, जांच, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव सहित अन्य निरोधात्मक गतिविधियों का सत्यापन किया। क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करा दी गई है। लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए घरों एवं आसपास जमा पानी तत्काल हटाने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के प्रति जागरूक किया गया।
हटिया, सफीपुर प्रथम, कुली बाजार चेक, लेबर मंडी, निराला नगर, गोवर्धनपुरवा, अहिल्याबाई नगर पनकी, नवाबगंज एवं पाल बस्ती सरोजनी नगर में 554 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान 4093 पात्रों की जांच की गई, जिनमें 9 घर लार्वा धनात्मक पाए गए। 22 घरों में लार्वा नष्ट कराने की कार्रवाई की गई। टीमों ने जलभराव वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार लार्वानाशक कार्रवाई करने, खुली त्वचा पर मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करने तथा शरीर के अधिकांश हिस्से को कपड़ों से ढककर रखने की अपील की।
संचारी रोगों की सूचना के लिए हेल्पलाइन सक्रिय
संचारी रोगों से संबंधित सूचना एवं जानकारी के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। वहीं नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 0512-2526005 हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं निरोधात्मक टीमों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा, बंगाल में जिन 20 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट कटे वहां TMC ने सबसे ज्यादा 13 सीट जीती- SIR बवाल पर बोली BJP | पतंजलि देसी घी में चर्बी या कोई मिलावट नहीं, अफवाह फैलाई जा रही है, ये 100 फीसदी शुद्ध है- बाबा रामदेव ....... ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बंगाल में दोबारा चुनाव की मांग उठाई | मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई छेड़छाड़ मामले पर कहा,"अपराधी चाहें भाजपा से है, कांग्रेस से है या राजद से है या वो किसी भी राजनीतिक दल से है, जिस प्रकार की घटना हुई है, उसमें क्षमा का कोई प्रावधान नहीं है | गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी..., ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला, दी खुली चुनौती ................... Mayawati का बड़ा फैसला, Ishan Anand बने BSP के नए National Coordinator
Advertisement ×