कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी बने महेंद्र सिंह तंवर, संभाला कार्यभार

  • कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय
कानपुर। नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कोषागार में कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों एवं कार्यालयों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव का उल्लेख करते हुए जनपद में कार्य की प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर नगर की आवश्यकताओं को समझते हुए विकास कार्यों और जनसुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय और टीम भावना से कार्य करते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।
2015 बैच के आईएएस, कानपुर नगर तीसरा जिला
महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जिलाधिकारी के रूप में कानपुर नगर उनका तीसरा जिला है। इससे पहले वह संतकबीरनगर और कुशीनगर में जिलाधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। अपने प्रशासनिक करियर में वह गाजियाबाद के नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त एटा और बहराइच में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
कलेक्ट्रेट के पटलों पर पहुंचे डीएम, लिया जायजा
कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों एवं कार्यालयों में पहुंचकर कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और प्रकरणों के निस्तारण की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासकीय कार्यों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं एवं प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह, आईएएस संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा, बंगाल में जिन 20 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट कटे वहां TMC ने सबसे ज्यादा 13 सीट जीती- SIR बवाल पर बोली BJP | पतंजलि देसी घी में चर्बी या कोई मिलावट नहीं, अफवाह फैलाई जा रही है, ये 100 फीसदी शुद्ध है- बाबा रामदेव ....... ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बंगाल में दोबारा चुनाव की मांग उठाई | मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई छेड़छाड़ मामले पर कहा,"अपराधी चाहें भाजपा से है, कांग्रेस से है या राजद से है या वो किसी भी राजनीतिक दल से है, जिस प्रकार की घटना हुई है, उसमें क्षमा का कोई प्रावधान नहीं है | गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी..., ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला, दी खुली चुनौती ................... Mayawati का बड़ा फैसला, Ishan Anand बने BSP के नए National Coordinator
Advertisement ×