नकली रेबीज वैक्सीन का कानपुर कनेक्शन, दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

  • New RJ Agencies का मालिक हिरासत में, कहां बनी नकली दवा, कहां तक पहुंची सप्लाई?
  • कानपुर से कई शहरों तक सप्लाई का शक, नकली वैक्सीन के पूरे नेटवर्क की तलाश
कानपुर। दिल्ली में पकड़ी गई नकली रेबीज वैक्सीन का कनेक्शन अब कानपुर से जुड़ गया है। दिल्ली के भागीरथ पैलेस में छापेमारी के दौरान 481 यूनिट कथित नकली Abhayrab वैक्सीन बरामद की गई। जांच में सामने आया कि इसकी सप्लाई कानपुर की एक एजेंसी से हुई थी।
मामले में अब दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच आगे बढ़ा रही है। New RJ Agencies के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर ये कथित नकली दवा कहां तैयार हुई, कानपुर तक कैसे पहुंची और इसके बाद इसे और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया गया। वहीं, यूपी ड्रग विभाग ने कानपुर की एजेंसी समेत दो जगहों पर छापेमारी की है। बरामद वैक्सीन के 120 वायल जांच के लिए कसौली भेजे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा, बंगाल में जिन 20 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट कटे वहां TMC ने सबसे ज्यादा 13 सीट जीती- SIR बवाल पर बोली BJP | पतंजलि देसी घी में चर्बी या कोई मिलावट नहीं, अफवाह फैलाई जा रही है, ये 100 फीसदी शुद्ध है- बाबा रामदेव ....... ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बंगाल में दोबारा चुनाव की मांग उठाई | मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई छेड़छाड़ मामले पर कहा,"अपराधी चाहें भाजपा से है, कांग्रेस से है या राजद से है या वो किसी भी राजनीतिक दल से है, जिस प्रकार की घटना हुई है, उसमें क्षमा का कोई प्रावधान नहीं है | गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी..., ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला, दी खुली चुनौती ................... Mayawati का बड़ा फैसला, Ishan Anand बने BSP के नए National Coordinator
Advertisement ×