कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने परिषद प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद देते हुए कहा कि शीघ्र ही कर्मचारियों,शिक्षकों व पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु एक बैठक परिषद के साथ किए जाने का आश्वासन दिया।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि कानपुर नगर एक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक शहर रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है ।एडीएम सिटी सौरभ सिंह को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मंडल में रणधीर सिंह यादव, सहाब सरताज, जितेन्द्र मिश्रा, अजय द्विवेदी, योगेन्द्र कुमार सिंह, अमित पांडेय, अजीत निगम, पारस नाथ, शैलेन्द्र कुमार, अरशद हलीम, सुखेंद्र यादव, धर्मेन्द्र अवस्थी आदि शामिल रहे।
