कानपुर मेट्रो ने शुरू किया विजय नगर स्टेशन के पास सड़क सुधार का काम 

  • आमजन की परेशानी और यातायात की व्यवस्था में होगा सुधार
कानपुर। जहां एक तरफ कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा विस्तार की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन के निकट परियोजना से जुड़ी सड़कों के पुनर्स्थापन कार्य भी योजनाबद्ध रूप से शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में विजय नगर स्टेशन से दादा नगर की ओर जाने वाली सड़क के रेस्टोरेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विजय नगर स्टेशन से दादा नगर पुल तक सड़क को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। शहर के अत्यंत व्यस्त इलाकों में से एक इस सड़क पर रोड रेस्टोरेशन कार्य के दौरान आमजन और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
मेट्रो निर्माण कार्य के समानांतर किए जा रहे इन सड़क सुधार कार्यों से सड़क की स्थिति बेहतर होगी और यातायात सुगम बनाने में मदद मिलेगी। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के वाहन चालकों एवं आसपास के निवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
चुनाव आयोग में मतभेद के कोई सबूत नहीं, कोई सबूत है तो राहुल गांधी दें, जिस रिपोर्ट का जिक्र उसका आधार क्या? SIR पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला | जमुई के बाद समस्तीपुर में शर्मनाक वारदात... नाबालिग से मनचलों ने की बदसलूकी, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार ......... Odisha में भारी बारिश का कहर: 8,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए |      जमशेदपुर में खड़े ट्रक में घुसी कार, झारखंड की कैबिनेट मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत; कार काटकर निकाले गए शव ................ Assam Cabinet ने मुस्लिम विवाह अनिवार्य पंजीकरण नियमों को दी मंजूरी | मुसलमान सपा की भगवा यात्रा में शरीक न हो, रायबरेली से यात्रा शुरू कर अखिलेश यादव ने दोस्ती की आड़ में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग है.... मौलाना बरेलवी का हमला
Advertisement ×