कानपुर। कानपुर के चर्चित विनीत मनुचा हत्याकांड में एक पहलू सामने आया गया है। मृतक विनीत मनुचा के बेटे बेटे सुब्रत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपियों शालू विशाल की रिमांड के दौरान जब सुब्रत के सामने बैंठा कर पुलिस ने पूछताछ करी तो कुछ नए तथ्य सामने आए हालांकि सुब्रत ने हत्या कबूल नहीं करी है।
पुलिस परिस्थिति जन्य सबूत जुटा रही है, साथ ही हत्या की रात पुलिस आरोपियों के मूवमेंट की टाइमलाइन भी खंगाल रही है। पुलिस को सुब्रत के ऊपर 20 लाख रूपए के कर्ज होने के भी सबूत हाथ लगे है पुलिस इस की भी जांच कर रही है। विशाल और सुब्रत के बीच 258 कॉल कर गए थे नई सिम से भी सुब्रत को पांच बार विशाल ने कॉल की थी पुलिस इस बात की भी तह में भी जाने की कोशिश करेगी, कि 22 जुलाई के बाद सीसीटीवी बंद क्यों हुआ। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने खुद तीनों आरोपियों से पूछताछ करी है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी, और आर्थिक दबाव के एंगल पर जांच कर रही है।
