कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र , किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक शुक्ला, के नेतृत्व में सीएम ग्रिड निर्माण में लापरवाही व गड्ढे में गिरने से घायल हुए ट्रांसपोर्ट नगर के एक कर्मचारी व अन्य लोगों के साथ मार्बल मार्केट किदवई नगर की सीएम ग्रिड की सड़क में किड ज़ी स्कूल के सामने गड्ढे के आगे सड़क पर घंटा घड़ियाल बजा कर धरना प्रदर्शन करते हुए सीएम ग्रिड सड़क का दीपावली से पहले निर्माण करने व गड्ढे भरने की मांग की।
व्यापारियों ने कहा कि अगर दीपावली तक सीएम ग्रिड ये सभी सड़को का निर्माण नहीं हुआ तो कानपुर में 200 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित होगा। मार्बल मार्केट से के-ब्लॉक किदवई नगर तक बनने वाली सीएम ग्रिड की सड़क के बीच में किडजी स्कूल वाले चौराहे पर एकत्र व्यापारी गड्ढे के आगे सड़क पर बैठकर ” सीएम ग्रिड की सड़कें ठीक करो ” ,” कानपुर महानगर की सड़कें ठीक करो ” के नारे लगाते हुए नारेबाजी करने लगे।
इस दौरान *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि अगर दीपावली तक सीएम ग्रिड की मार्बल मार्केट किदवईनगर वाली, यशोदा नगर से हमीरपुर रोड, ग्रीन पार्क से घंटाघर, साकेतनगर व करही वाली सभी सड़को का निर्माण दीपावली से पहले नहीं हुआ तो कानपुर में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार प्रभावित होगा
सीएम ग्रिड की सड़क किडजी स्कूल चौराहे के पास धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल वहीद, किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय कुमार शर्मा टीटू, शरद मिश्रा व संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, मो. ताहिर ,अनुराग गुप्ता, शरद गुप्ता, विवेक गुप्ता, अनिल अवस्थी, प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
