दीपावली से पहले शहर की सड़कें हों दुरुस्त, स्ट्रीट लाइट से जगमग हों प्रमुख मार्ग

  • नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, केडीए, यूपीसीडा और एनएचएआई को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश
  • जिलाधिकारी ने कॉन्ट्रैक्टर्स से किया सीधा संवाद, गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं
कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन एवं यूपीसीडा की एसीईओ दीक्षा जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह सहित नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, केडीए, यूपीसीडा एवं एनएचएआई के अधिकारी तथा संबंधित कॉन्ट्रैक्टर्स उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कॉन्ट्रैक्टर्स से सीधा संवाद कर शहर की सड़कों की स्थिति एवं चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्योहारों को देखते हुए सभी कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ युद्धस्तर पर कार्य करें। दीपावली से पहले शहर की चिह्नित क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कर आवागमन योग्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।
जिलाधिकारी ने नगर निगम को दीपावली से पूर्व प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि में शहर की सड़कें पर्याप्त रोशनी से जगमग रहें। साथ ही कूड़ा उठान एवं निस्तारण व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि अस्पतालों एवं स्कूलों को जोड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा।
बैठक में जलभराव एवं बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की भी समीक्षा की गई। इनमें सर्वोदय नगर स्थित खादी ग्रामोद्योग क्षेत्र, पोस्टमार्टम हाउस से नरेंद्र मोहन सेतु, पनकी प्लांट, शताब्दी नगर रोड, पनकी रामगंगा एनक्लेव के आसपास, गोपाला टावर्स से नमक फैक्ट्री चौराहा, गोविंद नगर विद्युत कॉलोनी, बर्रा साउथ सिटी से बनपुरवा पुल मार्ग, भौंती-सचेंडी मार्ग, पनकी तिराहा साइट-1, मोतीझील, गुरु गोबिंद सिंह द्वार, बर्रा-2, बर्रा-8 पुल से पहले देवकी टॉकीज के आसपास, अस्पताल रोड, मॉल रोड, कालपी रोड, जरीब चौकी, फजलगंज एवं संतनगर सहित अन्य सड़कें शामिल हैं। बैठक में  सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अन्य अधिकारी एवं कॉन्ट्रैक्टर्स भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      उमेश पाल की पत्नी जया पाल की राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, पति की प्रयागराज में सरेआम अतीक अहमद-अशरफ ने कराई थी हत्या | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×