पट्टा गायब, रिकॉर्ड खाली, फिर भी जमीनों पर कब्जे का खेल जारी

  • आखिर किसके इशारे पर चल रहा है भू-माफिया का यह ‘पट्टा कांड’?
  • 1944 के कथित फर्जी पट्टे पर बवाल, लेखपाल की रिपोर्ट और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल; अब DIG से उच्चस्तरीय जांच की मांग

कानपुर। नरामऊ क्षेत्र में वर्ष 1944 के एक कथित पट्टे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि जिस पट्टे का राजस्व अभिलेखों में कोई रिकॉर्ड ही मौजूद नहीं है, उसी के आधार पर लेखपाल की रिपोर्ट जारी कर जमीनों की पैमाइश और कब्जे कराने का खेल चल रहा है। आरोप यह भी है कि इस पूरे खेल में भू-माफिया और कुछ जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत हो सकती है।

हैरानी की बात यह है कि पीड़ित द्वारा लगातार इस कथित पट्टे की प्रामाणिकता की जांच, जब्ती और FSL जांच की मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस की आख्या में पट्टे की जांच का उल्लेख तक नहीं किया गया।

अब शिकायतकर्ता आकिब अनवर ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), भ्रष्टाचार निवारण संगठन एवं संबंधित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है कि कथित पट्टे को जब्त एवं सील कराकर FSL जांच कराई जाए तथा लेखपाल की रिपोर्ट, जमीनों की पैमाइश और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो।

अब सवाल सीधा है — जब सरकारी रिकॉर्ड में पट्टे का कोई अता-पता नहीं है, तो आखिर उसी कागज के दम पर जमीनों की पैमाइश और कब्जे कैसे? क्या भू-माफिया को कानून से ऊपर समझ लिया गया है? अब देखना यह है कि DIG और पुलिस प्रशासन इस कथित पट्टा कांड की निष्पक्ष जांच कराते हैं या फिर शिकायतकर्ता को न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर ही काटने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा, डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर .. Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा | 'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज ... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात |      दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान! ......... 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन | कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट
Advertisement ×