कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

  • मुंबई से लेकर लखनऊ और आगरा तक होती थी सप्लाई
  • अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े तार

कानपुर। कानपुर में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा किया है। फजलगंज पुलिस और सेंट्रल जोन की सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 600 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ मेफेड्रोन यानी MD बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार मुंबई, लखनऊ, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव और आगरा समेत कई शहरों में फैले ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस अब विदेश में बैठे ड्रग्स तस्करों और इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

दरअसल, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फजलगंज पुलिस और सेंट्रल जोन की सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली। 24 नवंबर की रात करीब 3 बजकर 10 मिनट पर पुलिस ने फायर स्टेशन फजलगंज के सामने गोविंद नगर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 600 ग्राम मेफेड्रोन यानी MD ड्रग्स बरामद हुई। तीनों के पास से 200-200 ग्राम MD बरामद होने की बात प्रेस नोट में कही गई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाजिद अली उर्फ साहिल, रेहान कुरैशी और ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। हाजिद अली शाहजहांपुर का रहने वाला है, जबकि रेहान कुरैशी और ऋषभ कुमार फर्रुखाबाद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।

बरामद 600 ग्राम मेफेड्रोन की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य स्थानीय नशे का कारोबार नहीं, बल्कि कई शहरों में फैला ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उरई के जालौन में संचालित एक फैक्ट्री से तैयार माल कानपुर के बाबूपुरवा में रहने वाले सिंडिकेट के सदस्यों के माध्यम से प्राप्त होता था।

इस ड्रग्स सिंडिकेट के तार मुंबई, लखनऊ, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव और आगरा समेत कई शहरों से जुड़े हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि मुंबई और दूसरे शहरों में ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। पुलिस को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर खय्यामुद्दीन उर्फ खय्याम सैयद से कनेक्शन के भी सुराग मिले हैं। पुलिस अब विदेश में बैठे ड्रग्स तस्करों और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 29 अक्टूबर 2026 को जालौन के उरई क्षेत्र में ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई थी। वहां से मेफेड्रोन और अवैध फैक्ट्री से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में महाराष्ट्र निवासी संतोष आदिक उर्फ संतोष गावड़े और हमीरपुर निवासी हेमंत कुशवाहा को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख है। पुलिस का कहना है कि इसी कार्रवाई से मिले इनपुट के आधार पर कानपुर में सिंडिकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिली।

अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन, ड्रग्स तैयार करने वाली फैक्ट्री, फंडिंग और विदेश में बैठे कथित तस्करों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें सक्रिय हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि कानपुर में नशे का यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और शहर में इसकी सप्लाई कहां-कहां तक फैली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Supreme Court से राहुल गांधी को मिली राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द, अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई ... CM Dhami ने 36 नए नायब तहसीलदारों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- 5 साल में दीं 36000 नौकरियां | MP: अवैध सब्जी मंडी हटाने के दौरान इंदौर में जोरदार हंगामा, निगम कर्मचारी को नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़ . Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्ता |      Uttarakhand: मेरिट, टैलेंट और काबिलियत, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए 36,000 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन का CM धामी का दावा ... Jharkhand Assembly में SIR पर रोक का प्रस्ताव पेश, BJP ने किया विरोध | कैबिनेट का बड़ा फैसला... असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट, क्रेन-बुलडोजर का हब बनेगा भारत; तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल को हरी झंडी .... सपा के लिए 'राम नाम सत्य' का वक्त करीब, Yogi Adityanath ने साधा निशाना
Advertisement ×