पुलिस की बड़ी कामयाबी, CEIR पोर्टल से 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद

करीब 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे, पुलिस की कार्यशैली की हुई सराहना

कानपुर। पश्चिम जोन पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम सेल, पश्चिम जोन एवं समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली। 28 नवंबर 2026 को बरामद सभी 101 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

लंबे समय से खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए आभार जताया और पूरी टीम की प्रशंसा की।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में पश्चिम जोन पुलिस अब तक करीब 450 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस दिला चुकी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने अथवा साइबर हेल्प डेस्क को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में कार गिरने से 8 की मौत, 5 लोग घायल ....... अफगानिस्तान में बड़ा धमाका: एक स्कूल के बगल वाले घर में डायनामाइट फटने से 7 छात्रों की मौत, 97 घायल | हर रुकावट को खत्‍म कर के रहेंगे, हिम्‍मत अटूट और हौसला बुलंद है...महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का पोस्‍ट, बोले- सरकार वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध |      'तमिलनाडु के 3 साल के संघर्ष की एक बड़ी जीत...', परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का ऐलान, स्‍टालिन बोले- हमारी मांगों का रखा ख्‍याल | Gurugram में बिना वैध वीजा-पासपोर्ट रह रहे 27 बांग्लादेशी डिपोर्ट, ट्रेन से भेजे गए वापस .....,... BJP के लिए देश नहीं सिर्फ चुनाव जरूरी, Delimitation Bill पर Akhilesh Yadav का तीखा वार
Advertisement ×