अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन किये गए सीज 

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को निदेशालय की टीम, खान अधिकारी कानपुर नगर तथा संबंधित थानों की पुलिस के संयुक्त दल द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपखनिज बालू, मोरम एवं गिट्टी से लदे वाहनों की औचक जांच की गई।
अभियान के दौरान लगभग 160 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान 11 वाहन ओवरलोड अथवा बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित पाए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज़ की कार्रवाई की गई और 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी अभियान जारी रखा जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×