राष्ट्र प्रथम” के मंत्र के साथ भाजपा कानपुर दक्षिण प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

  • सांसद रमेश अवस्थी व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया मार्गदर्शन
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस आयोजन  संपन्न हुआ। पूरे दिन चले प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग में 260 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता  के सांसद रमेश अवस्थी ने की, जबकि उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है और आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री i के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। संगठन की विचारधारा एवं कार्यशैली को समझकर कार्यकर्ता जनता के बीच अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।
प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष वीना आर्य, रामदेव शुक्ल, कौशल किशोर दीक्षित, प्रकाश वीर आर्य, राजेश बाजपेयी, दिलीप सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे दिन चले विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
39 दिनों में 70 बार चोरी, जेब-मोजे में छिपाते थे पैसे... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की पहली रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे | पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पुलिस पोस्ट पर बड़ा अटैक, हथियारबंद हमलावरों ने 9 पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना; शहबाज-मुनीर के छूटे पसीने! | छोटी मछली पकड़ाई लेकिन मगरमच्छ नहीं, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह, आखिरी सांस तक लडूंगा | मेरे ऊपर अनगिनत आरोप लगाए लेकिन मैंने मौन धारण कर लिया, समय आने पर जवाब दूंगा, मेरा जीवन खुली किताब... चढ़ावा चोरी पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी
Advertisement ×