सुबह जनता दर्शन में शिकायत, शाम तक चकरोड से हटा अतिक्रमण

  • डीएम के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंची राजस्व-पुलिस टीम, सीमांकन कर आवागमन कराया सुचारु
कानपुर। ग्राम धरछुआ में चकरोड पर अतिक्रमण से बाधित आवागमन की शिकायत शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंची तो शाम तक उसका समाधान हो गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में चकरोड का सीमांकन कर अतिक्रमण हटवाया और आवागमन सुचारु करा दिया।
ग्राम धरछुआ निवासी गोरेलाल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के जनता दर्शन में शिकायत की कि गाटा संख्या 607 में स्थित चकरोड पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त रास्ते से आसपास के गांवों के लोगों और पावर प्लांट के कर्मचारियों का आवागमन होता है। चकरोड बाधित होने से उन्हें अपने खेत तक पहुंचने और कृषि कार्य में भी परेशानी हो रही थी।
जिलाधिकारी ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व अभिलेखों की जांच में गाटा संख्या 607 चकरोड के रूप में दर्ज पाया गया। टीम ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में चकरोड का सीमांकन किया और अतिक्रमण वाले हिस्से को चिह्नित कर कब्जामुक्त करा दिया।
एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि सीमांकन के बाद चकरोड को अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया है और वर्तमान में आवागमन पूरी तरह सुचारु है। दोनों पक्षों को भविष्य में चकरोड पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं करने तथा आवागमन में व्यवधान उत्पन्न नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पक्ष कार्रवाई से संतुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो | सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई .......... Saharanpur Bulldozer Action: Mayawati भड़कीं, बोलीं- मस्जिदें गिराना ठीक नहीं | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत, इकरा हसन के हाउस अरेस्ट पर भड़की सपा; अवधेश प्रसाद बोले- BJP को 2027 चुनाव महंगा पड़ने वाला है
Advertisement ×