कानपुर जिलाधिकारी ने बिधनू ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय हड़्हा का किया औचक निरीक्षण, 15 छात्र ही मिले उपस्थित

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बिधनू ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय हड़्हा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दोपहर 1:00 बजे विद्यालय में पंजीकृत 26 छात्रों के सापेक्ष केवल 15 छात्र ही उपस्थित पाए गए। ज्ञात हुआ कि विगत दो वर्षों में छात्र संख्या में निरंतर गिरावट आई है अक्टूबर 2023 में भी यह संख्या 41 से घटकर और कम रह गई थी, जबकि शासन स्तर पर “स्कूल चलो अभियान” सहित कई प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। विद्यालय की अध्यापिका सपना एवं अन्य शिक्षकों द्वारा समुदाय में बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने हेतु प्रयास किए गए, परंतु अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि मिड-डे मील का सेम्पल सुरक्षित रखने का जो निर्देश है, उसका पालन नहीं किया गया था, जिससे भोजन की गुणवत्ता का मूल्यांकन नहीं किया जा सका।
इसके अतिरिक्त,शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालय का नियमित निरीक्षण किए जाने की अपेक्षा रहती है, परंतु अक्टूबर 2023 के बाद से किसी भी अधिकारी द्वारा विद्यालय निरीक्षण नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछला निरीक्षण भी एक चिकित्सक (डॉक्टर) द्वारा किया गया था। आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम की उपस्थिति भी नहीं पाई गई, जबकि उनकी उपस्थिति आवश्यक होती है। विद्यालय में वर्तमान में 26 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें दो शिक्षा मित्र तथा एक अध्यापक कार्यरत हैं। ऐसे में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए संसाधनों का और बेहतर उपयोग संभव है। जिलाधिकारी ने बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु गंभीर प्रयास करें।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में पानी की टोटी टूटी पाई गई, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिषद के बाहर कुछ बच्चे खड़े पाए गए, जिन्होंने बताया कि वे स्कूल से वापस आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×