कानपुर। गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना कलक्टरगंज परिसर में 200 पुलिस कर्मियों हेतु प्रस्तावित (G+11) बैरक निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल कानपुर नगर द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन कर किया गया।
यह निर्माण परियोजना पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आधारभूत संरचना को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत अनावासीय भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास कराया जाएगा, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय एवं कार्य वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, पुलिस उपायुक्त अपराध, थाना प्रभारी कलक्टरगंज एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
