बस 6 सीढ़ियां बची थीं…. भगदड़ में अपनी सात साल की बेटी को खोने वाले ओपिल सिंह ने सुनाई आपबीती

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक सात साल की बच्ची भी शामिल है। बच्ची के पिता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि भीड़ की वजह से उनकी बेटी के सिर में कील घुस गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए इकट्ठी हुई भीड़ रेलवे की घोषणा के कारण भ्रमित हो गई, जिसके कारण भगदड़ मच गई और 18 लोगों की जान चली गई।

ओपिल सिंह अपने परिवार के साथ महाकुंभ जा रहे थे और उनके पास ट्रेन का कन्फर्म टिकट भी था। उन्होंने बताया, ‘हम 14 नंबर प्लेटफॉर्म से नीचे उतरे, लेकिन भीड़ देखकर वापस आने लगे, मैंने कहा भीड़ ज्यादा है, चलो घर चलते हैं, बच्चों को लेके नहीं जाते, छोटे छोटे बच्चे हैं क्या करेंगे, सोने को भी नहीं है।’

उन्होंने आगे बताया, ‘जैसा ऊपर चढ़ने लगे, 6 जीना बचे थे, बीच में मेरी बेटी फंस गई। ऊपर से जैसे 5,000-6,000 हजार आदमी नीचे आने लगे ना तो लोग एक के ऊपर एक गिरते चले गए, लोगों को संभालने का मौका नहीं मिला। मेरी लड़की के किला घुस गया, खून अंदर जम गया, पूरा काला पड़ गया।’

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘प्रयागराज स्पेशल’ के प्लेटफॉर्म 16 पर आने की घोषणा से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि ‘प्रयागराज एक्सप्रेस’ पहले से ही प्लेटफॉर्म 14 पर थी। जो लोग प्लेटफॉर्म 14 पर अपनी ट्रेन तक नहीं पहुंच पाए, उन्हें लगा कि उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 16 पर आ रही है, जिसके कारण भगदड़ मच गई।’ उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, प्रयागराज जाने वाली चार ट्रेन थीं, जिनमें से तीन देरी से चल रही थीं, जिससे अप्रत्याशित रूप से भीड़ बढ़ गई।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला ........ Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला | 'राहुल गांधी के पास न विजन है, न सकारात्मक एजेंडा...' बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना .... जातिगत आरक्षण खत्म करना देश हित में नहीं, Lucknow में बोलीं BSP प्रमुख Mayawati | तीन पिस्‍टल बरामद लेकिन चली सिर्फ एक...दिव्‍या हत्याकांड में हथियार पर उलझी पुलिस; मानस का iPhone हुआ अनलॉक तो खुलेगा लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस | रक्षाबंधन पर CM योगी का महिलाओं को तोहफा, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक बसों में फ्री यात्रा, सेफ्टी के लिए एक साथी का भी टिकट माफ
Advertisement ×